Skip to main content
ताज़ा ख़बर

चाय के स्टाल में अवैध शराब का कारोबार: रीवा में 116 शीशियां और ₹3,800 नकद जब्त, दो गिरफ्तार

a
admin@thecityexpress.com
प्रकाशित: 11 अग॰ 2026
अद्यतन: 7:40 am
2 मिनट पठन • 📝 315 शब्द
चाय के स्टाल में अवैध शराब का कारोबार: रीवा में 116 शीशियां और ₹3,800 नकद जब्त, दो गिरफ्तार
🔍 Click to Zoom / Lightbox
Photo by REDP Executive Desk
Credit: REDP Media Hub | © 2026 REDP | All Rights Reserved

रीवा के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत बेलहा मोड़ स्थित सुरेश टी-स्टॉल की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने के मामले का पुलिस ने सोमवार रात खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब की कुल 116 शीशियां और बिक्री से मिले 3 हजार 800 रुपए नकद जब्त किए हैं। जब्त शराब की कीमत 13 हजार 400 रुपए बताई गई है। पुलिस आरोपियों को मंगलवार को जेल भेजेगी।

थाना प्रभारी निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा ने बताया कि 10 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलहा मोड़ के पास सुरेश टी-स्टॉल में अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान देशी प्लेन मसाला की 95 शीशियां और अंग्रेजी शराब की 21 बॉटल मिलीं। पुलिस ने शराब और बिक्री की रकम जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज सिंह पिता अखिलेश सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी करदा थाना मनगवां और अजय कुमार बंसल पिता राकेश बंसल, उम्र 26 वर्ष, निवासी बंसल कॉलोनी रतहरा थाना समान के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पहले भी दुकान पर हो चुकी कार्रवाई

विश्वविद्यालय थाना पुलिस इससे पहले भी एक कोल्ड्रिंक की दुकान की आड़ में इसी तरह शराब बेचने के मामले में कार्रवाई कर चुकी है। इसके बावजूद चोरहटा थाना क्षेत्र में बेला रोड पर संचालित कई टी-स्टॉल में चाय की दुकान की आड़ में शराब बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई के बाद भी इन दुकानों पर अवैध शराब बिक्री का कारोबार जारी रहने से सवाल खड़े हो रहे हैं।

🏷️ लेख टैग एवं विषय
फ़ॉन्ट आकार:
👁️ 3,420 दृश्य • 💬 2 टिप्पणियाँ (3 AI Feeds Active)

💬 पाठक चर्चा (2)

Arun Kumar2 hours ago

Great coverage on regional logistics freight networks.

Priya Sharma1 hour ago

Important policy update for regional manufacturing hubs.

📰 अनुशंसित समाचार

📬 मॉर्निंग डिस्पैच के साथ आगे रहें

अपने इनबॉक्स में सत्यापित खोजी रिपोर्ट सीधे प्राप्त करें।