2023 में भी देश महिलाओं के लिए कितना सुरक्षित है यह तो राम भरोसे ही है। 2021 के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो यानि NCRB के डेटा पर नजर डालें तो महिलाओं से हुए दुष्कर्म और अत्याचार के आंकड़े चौकाने वाले हैं।
राजस्थान में हर दिन 18 महिलाओं से रेप
2021 में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो, यानी NCRB ने क्राइम का डेटा जारी किया था। सबसे ज्यादा 6,337 रेप केस राजस्थान में दर्ज हुए थे। 2020 में रेप की संख्या 5130 थी।
रेप के मामले में दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश
महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश है। NCRB के मुताबिक, 2021 में एमपी में 2,947 केस थे, यानी राज्य में हर दिन 8 महिलाओं से रेप हुए। 2020 में रेप की संख्या 2,339 थी।
क्राइम अगेन्स्ट वीमेन में एमपी छठे नंबर पर
वहीं, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में मध्यप्रदेश देश में छठवे नंबर पर है। 2019 में क्राइम अगेंस्ट विमेन के 27,560 केस दर्ज किए गए थे। 2020 में ये संख्या 25,640 थी, जो 2021 में बढ़कर 30,673 हो गई। 2021 के ये आंकड़े एक साल बाद, यानी 2022 में जारी किए गए थे। इसके बाद से नई रिपोर्ट नहीं आई है।
Discussion about this post