ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है.
धनवान बनाते ग्रह
ग्रहों की स्थिति कुछ लोगों को भाग्यशाली बनाती है तो कुछ लोगों के जीवन को दरिद्र बनाती है। आज हम उन राशि के जातकों के बारे में बताने जा रहें हैं, जो धन के मामले में भाग्यशाली होते हैं।
इस राशि के लोग बड़े भाग्यशाली होते हैं। इनके पास धन की कमी नहीं होती एवं इनका भाग्य भी हमेशा साथ देता है। वृषभ राशि के लोगो काफी मेहनती होते हैं, जिससे इनका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होता है।
कर्क राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलता है, जिसके चलते इनके पास धन की कमी नहीं होती है। नौकरी और व्यापार दोनों ही पेशे के लोग भाग्यशाली होते हैं।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सिंह राशि के लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना कम ही करना पड़ता है। इनका भी आर्थिक पक्ष अच्छा मजबूत होता है। इस राशि के जातकों को लक्ष्मी जी का पूजन करना चाहिए।
वृश्चिक राशि के लोग भी धन के मामले में काफी धनवान होते हैं। दयालु और ईमानदार होने के साथ इनका आर्थिक पक्ष अच्छा मजबूत होता है। इस राशि के जातक अपने जीवन में हर तरह का सुख प्राप्त करते हैं।