मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बने निम्न दाब क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) और सक्रिय मानसून ट्रफ के कारण राज्य भर में मूसलाधार बारिश का सिलसिला बना हुआ है। मौसम केंद्र भोपाल ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभागों में तीव्र वर्षा का दौर बना रहेगा।
14 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग समेत बाकी जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।
23 से 26 अगस्त के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियां सक्रिय रहेंगी।
सीधी में 104 करोड़ की सड़क बही, पन्ना-सतना में हादसे
- सीधी: जिले में तेज बहाव के चलते करीब 6 महीने पहले 104 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया।
- पन्ना: धरमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालिंजर से अजयगढ़ आ रहा एक डंपर शहपुरा नदी के तेज बहाव में बह गया
। चालक सनी उर्फ रोहित सिंह ने तैरकर जान बचाई।
- सतना: नागौद क्षेत्र के ललचहा-इटमा नाले में शुक्रवार देर रात बाइक समेत 3 लोग बह गए ।
दो लोग (बालेंद्र सिंह और दीपू पांडेय) सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि तीसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
उफान पर नदियां: नरसिंहपुर में पुल डूबा, छतरपुर में संपर्क टूटा
। बरमान के रेतघाट पर बना पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, वहीं नरसिंहपुर और जबलपुर को जोड़ने वाला झांसीघाट पुल भी डूबने की कगार पर पहुंच गया है।
पुल न होने के कारण ग्रामीणों को बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को कंधे पर बैठाकर जान जोखिम में डालकर नदी पार करानी पड़ रही है।



