मध्य प्रदेश | IAS Transfer 2026मध्य प्रदेश

MP IAS Transfer List 2026: मध्यप्रदेश में 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले; मैहर, सिंगरौली समेत बदले गए कई जिलों के कलेक्टर

•3 मिनट पढ़ने का समय
मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना की आधिकारिक सूची।
मध्य प्रदेश में देर रात 23 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की गई।साभार: The City Express

मुख्य बिंदुQuick Read

  • सीएमओ में अहम बदलाव: सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव (पीएस) बनाया गया है, साथ ही उनके पास पीडब्ल्यूडी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
  • कई जिलों की कलेक्टरी बदली: राजेश कुमार ओगरे को मऊगंज, अंकित अस्थाना को सिंगरौली और हर्ष सिंह को पन्ना का नया कलेक्टर बनाया गया है।
  • विभागों में फेरबदल: एसीएस रश्मि अरुण शमी को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि भरत यादव को जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
  • मैदानी स्तर पर बदलाव: पन्ना की कलेक्टर रहीं ऊषा परमार को अपर सचिव उद्यानिकी, मऊगंज कलेक्टर रहे संजय कुमार जैन को उप सचिव कृषि और सिंगरौली कलेक्टर रहे गौरव बैनल को ईएसबी संचालक पद पर भेजा गया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 23 आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस सर्जरी में मुख्यमंत्री सचिवालय, प्रमुख विभागों के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।

सीएमओ में बड़ा फेरबदल: सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में करीब तीन साल बाद प्रमुख सचिव स्तर पर नई नियुक्ति की गई है। सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव (पीएस) पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही वे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इससे पहले सीएमओ में पीएस रहे अफसरों को विभागों में भेजा गया था। प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को मुख्यमंत्री से जुड़े प्राथमिक कार्यों में गति लाने की दृष्टि से देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग और जनसंपर्क में नई पदस्थापना

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के प्रभार वाले स्वास्थ्य विभाग की कमान अब वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रश्मि अरुण शमी को सौंपी गई है, वे अपर मुख्य सचिव (एसीएस) स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के रूप में दायित्व संभालेंगी। वहीं, भरत यादव के पास एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक का दायित्व पहले की तरह रहेगा, साथ ही उन्हें जनसंपर्क विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन जिलों को मिले नए कलेक्टर

प्रशासनिक फेरबदल के तहत पन्ना, मऊगंज, सिंगरौली, जबलपुर, नर्मदापुरम और भिंड समेत कई जिलों में कलेक्टर्स की नई सूची इस प्रकार है:

अफसर वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
राजेश कुमार ओगरे अपर सचिव वाणिज्यिक कर मऊगंज कलेक्टर
पवन कुमार जैन उप सचिव सहकारिता कलेक्टर भिण्ड
अरुण कुमार विश्वकर्मा कलेक्टर रायसेन कलेक्टर जबलपुर
आशीष वशिष्ठ एमडी इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम कलेक्टर नर्मदापुरम
अंकित अस्थाना उप सचिव सामान्य प्रशासन कलेक्टर सिंगरौली
आदित्य सिंह संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास कलेक्टर बालाघाट
हर्ष सिंह कलेक्टर बुरहानपुर कलेक्टर पन्ना
रोहित सिसोनिया उप सचिव कृषि कलेक्टर रायसेन
विवेक कुमार उप सचिव नवीकरणीय ऊर्जा कलेक्टर बुरहानपुर
डॉ. परिक्षित सीईओ इंदौर विकास प्राधिकरण कलेक्टर शाजापुर
कुमार सत्यम कलेक्टर बालाघाट कलेक्टर हरदा

वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

सचिवालय, संभाग और निगम-मंडलों में पदस्थ किए गए अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

अफसर वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
रश्मि अरुण शमी एसीएस खाद्य, नागरिक आपूर्ति व अन्य एसीएस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व अन्य
सुखबीर सिंह पीएस पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पीएस मुख्यमंत्री, पीडब्ल्यूडी अतिरिक्त प्रभार
जॉन किंग्सली एआर सचिव औद्योगिक नीति सचिव एमएसएमई
ऊषा परमार कलेक्टर पन्ना अपर सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण
सोमेश मिश्रा कलेक्टर नर्मदापुरम संचालक एड्स नियंत्रण सोसायटी एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
राघवेन्द्र सिंह कलेक्टर जबलपुर एमडी मंडी बोर्ड
ऋजु बाफना कलेक्टर शाजापुर अपर आयुक्त उज्जैन संभाग
संजय कुमार जैन कलेक्टर मऊगंज उप सचिव कृषि
सिद्धार्थ जैन कलेक्टर हरदा उप सचिव वाणिज्यिक कर
किरोड़ी लाल मीना कलेक्टर भिण्ड उप सचिव वित्त विभाग
गौरव बैनल कलेक्टर सिंगरौली उप सचिव सामान्य प्रशासन, संचालक ईएसबी
संदीप केरकेट्टा उप सचिव, मुख्यमंत्री व एमडी बीज निगम सीईओ इंदौर विकास प्राधिकरण
संपादकीय लेखक एवं रिपोर्टर
संपादकीय मंडल (Board)
आर्यन पुनीत द्विवेदी
संस्थापक एवं प्रधान संपादक • The City Express

द सिटी एक्सप्रेस (रीवा रियासत प्राइवेट लिमिटेड) के संस्थापक एवं प्रधान संपादक। डिजिटल मीडिया रणनीति, खोजी पत्रकारिता और संपादकीय दूरदर्शिता के साथ संस्थान के संपादकीय सिद्धांतों और विश्वसनीयता के प्रमुख संरक्षक।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

खुला मंच
इस खबर पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सबसे पहले अपनी राय साझा करें!

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें

15 खबरें प्रदर्शित

मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें

और देखें >

📍मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से समाचार (District Dispatches)

आस-पास के जिले

सतना की बड़ी खबरें

सतना का पूरा पेज >

सीधी की बड़ी खबरें

सीधी का पूरा पेज >

भोपाल की बड़ी खबरें

भोपाल का पूरा पेज >

इंदौर की बड़ी खबरें

इंदौर का पूरा पेज >