सीधीसीधी

सीधी में ऑटो चालक ने लौटाया 5 लाख के जेवरातों से भरा बैग: श्रीनगर से लौटते वक्त कार की डिक्की से गिरा था ट्रॉली बैग, पुलिस टीम का भी काम सराहनीय रहा

नीलम द्विवेदी
रिपोर्टर:नीलम द्विवेदी
•3 मिनट पढ़ने का समय
रामपुर नैकिन पुलिस टीम सैन्य जवान को बरामद ट्रॉली बैग और जेवरात सौंपते हुए।
सीधी जिले की खड्डी चौकी पुलिस ने आर्मी हवलदार को लौटाया जेवरात से भरा बैग।साभार: The City Express

मुख्य बिंदुQuick Read

  • कार से गिरा जेवरातों से भरा बैग: श्रीनगर से लौट रहे आर्मी हवलदार अमरकांत द्विवेदी की कार की डिक्की शिकारगंज में अचानक खुली और 5 लाख के गहनों से भरा लाल ट्रॉली बैग गिर गया।
  • सीसीटीवी और मुखबिर से सुराग: रामपुर नैकिन पुलिस और खड्डी चौकी प्रभारी ने शिकारगंज बैरियर के फुटेज खंगाले, जिसमें घटनास्थल से एक ई-रिक्शा गुजरता नजर आया।
  • रीवा के ई-रिक्शा चालक ने लौटाया: ग्राम मोरा रूट की सूचना पर पुलिस ने शिवपुरवा (रीवा) निवासी चालक संदीप यादव से संपर्क किया, जिसने बैग मिलने की पुष्टि कर उसे सुरक्षित पुलिस को सौंप दिया।
  • एसपी ने की सराहना: बैग की विधिवत जांच के बाद सारा सामान हवलदार को सौंपा गया; सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने टीम के कार्य की सराहना की।

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत खड्डी चौकी पुलिस ने जहाँ मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता दिखाई, वहीं एक ई रिक्शा चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। भारतीय सेना में पदस्थ एक हवलदार का रास्ते में गिरा करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा ट्रॉली बैग पुलिस ने चंद घंटों के भीतर तलाश कर सकुशल फरियादी को वापस दिलवा दिया।

श्रीनगर से लौटते वक्त शिकारगंज में खुला कार का बूट

जानकारी के अनुसार, खड्डी चौकी क्षेत्र के ग्राम खैरा निवासी अमरकांत द्विवेदी सेना में हवलदार के पद पर पदस्थ हैं। वे 13 अक्टूबर को अपनी पत्नी और परिवार के साथ निजी कार से श्रीनगर से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम शिकारगंज के समीप सड़क पर झटका लगने से कार की डिक्की अचानक खुल गई और उसमें रखा लाल रंग का ट्रॉली बैग सड़क पर गिर गया। बैग के भीतर परिवार के कीमती सोने-चांदी के जेवरात और कपड़े रखे हुए थे।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा ई-रिक्शा, रीवा के चालक तक पहुंची टीम

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एएसआई नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई। पुलिस ने शिकारगंज बैरियर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के विश्लेषण में घटना के समय वहां से एक ई-रिक्शा गुजरता हुआ दिखाई दिया।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पता चला कि उक्त ई-रिक्शा ग्राम मोरा की ओर रवाना हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर ई-रिक्शा चालक संदीप यादव (निवासी शिवपुरवा, जिला रीवा) से संपर्क साधा। पूछताछ में चालक ने सड़क से बैग मिलने की बात स्वीकार की और बिना किसी देरी के पूरा बैग पुलिस के हवाले कर दिया।

फरियादी को सौंपा सामान, पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहा

पुलिस ने उपस्थित गवाहों के समक्ष बैग की पड़ताल की और उसमें रखे 5 लाख रुपये के जेवरात सहित सारा सामान फरियादी अमरकांत द्विवेदी को सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित पाकर सैन्य जवान और उनके परिवार ने सीधी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस त्वरित कार्रवाई में एएसआई नीरज कुमार, आरक्षक रविन्द्र सिंह, चालक सोनू साकेत और पूर्व सरपंच दीपक सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही। सीधी के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने पूरी टीम की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है।

संपादकीय लेखक एवं रिपोर्टर
सत्यापित रिपोर्टर
नीलम द्विवेदी
सत्यापित रिपोर्टर व लेखक • The City Express

The City Express की संपादकीय टीम के अधिकृत सदस्य। समसामयिक मुद्दों, जनसमस्याओं और विंध्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर तथ्यपरक और खोजी रिपोर्टिंग।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

खुला मंच
इस खबर पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सबसे पहले अपनी राय साझा करें!

सीधी की अन्य खबरें

15 खबरें प्रदर्शित

मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें

और देखें >

📍मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से समाचार (District Dispatches)

आस-पास के जिले

सतना की बड़ी खबरें

सतना का पूरा पेज >

भोपाल की बड़ी खबरें

भोपाल का पूरा पेज >

इंदौर की बड़ी खबरें

इंदौर का पूरा पेज >