Indore Tourism: एक साल में 2.80 करोड़ पर्यटक पहुंचे, उज्जैन के बाद MP का दूसरा सबसे बड़ा टूरिज्म हब बना शहर
इंदौर की पहचान अब सिर्फ मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी तक सीमित नहीं रह गई है। उपलब्ध 2025 पर्यटन आंकड़ों के अनुसार शहर में 2 करोड़ 80 लाख 70 हजार से ज्यादा पर्यटक यात्राएं दर्ज हुईं। इस आंकड़े ने इंदौर को मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल कर दिया है, जबकि उज्जैन करीब 8.40 करोड़ पर्यटक यात्राओं के साथ सबसे आगे रहा।


