सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् रोकने की कोशिश का आरोप: BJP ने घेरा, कांग्रेस बोली- खरगे के लिए कुर्सी मांग रही थीं
स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में पूरे वंदे मातरम् के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। BJP ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने पूरे गीत के गायन पर आपत्ति जताई, जबकि कांग्रेस ने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी मंगाने को कह रही थीं।
