सतना, मध्य प्रदेशसतना

सतना में एक ही गांव के दो घरों में निकले सांप: रसोई में 6.5 फीट का कोबरा, अटारी में 7.5 फीट अजगर

•2 मिनट पढ़ने का समय
सतना के सेमरा गांव में घर से कोबरा और अजगर का रेस्क्यू
सतना के सेमरा गांव में दो अलग-अलग घरों से कोबरा और अजगर का रेस्क्यू किया गया।साभार: The City Express

मुख्य बिंदुQuick Read

  • सेमरा गांव के दो अलग-अलग घरों में मिले सांप।
  • रसोई में करीब 6.5 फीट लंबा कोबरा मिला।
  • कच्चे मकान की अटारी में 7.5 फीट लंबा अजगर मिला।

सतना जिले के सेमरा गांव में शुक्रवार को दो अलग-अलग घरों में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। एक घर की रसोई में करीब साढ़े 6 फीट लंबा कोबरा मिला, जबकि दूसरे घर की अटारी में करीब साढ़े 7 फीट लंबा अजगर लिपटा हुआ था। दोनों सांपों को रेस्क्यू टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

रसोई में ड्रम के पीछे छिपा था कोबरा

चंद्रमणि पांडेय के घर की रसोई में महिलाएं खाना बना रही थीं। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला को नीले ड्रम के पीछे से सांप के फुफकारने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखने पर वहां करीब साढ़े 6 फीट लंबा कोबरा बैठा मिला।

कोबरा दिखाई देने के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।

अटारी में लिपटा मिला साढ़े 7 फीट का अजगर

इसी गांव में कुलपत प्रजापति के कच्चे मकान की अटारी में भी सांप मिलने की सूचना सामने आई। यहां करीब साढ़े 7 फीट लंबा अजगर अटारी में लिपटा हुआ मिला।

दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांपों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया शुरू की।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों सांपों का रेस्क्यू

रेस्क्यू प्रभारी नरेंद्र पयासी और सांप पकड़ने के एक्सपर्ट शंखधर तिवारी ने दोनों घरों में पहुंचकर सावधानी से रेस्क्यू किया। टीम को दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़ने में करीब तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।

रेस्क्यू के बाद दोनों सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

संपादकीय लेखक एवं रिपोर्टर
संपादकीय मंडल (Board)
शशांक द्विवेदी
सह-संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक • The City Express

द सिटी एक्सप्रेस के सह-संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक। नीतिगत विश्लेषण, समसामयिक विषयों पर गहन दृष्टिकोण और क्षेत्रीय समाचार समन्वय। डिजिटल मीडिया आचार संहिता व शिकायत निवारण (Grievance Redressal) के प्रभारी।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

खुला मंच
इस खबर पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सबसे पहले अपनी राय साझा करें!

सतना की अन्य खबरें

15 खबरें प्रदर्शित

मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें

और देखें >

📍मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से समाचार (District Dispatches)

आस-पास के जिले

सीधी की बड़ी खबरें

सीधी का पूरा पेज >

भोपाल की बड़ी खबरें

भोपाल का पूरा पेज >

इंदौर की बड़ी खबरें

इंदौर का पूरा पेज >