रीवा में एएसआई की पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ: उपचार के दौरान हुई मौत, सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

•2 मिनट पढ़ने का समय
Rewa News: रीवा में एएसआई की पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ: उपचार के दौरान हुई मौत, सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला
रीवा में एएसआई की पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ: उपचार के दौरान हुई मौत, सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

मुख्य बिंदुQuick Read

  • रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला।
  • एएसआई मनभरन दीपांकर की पत्नी ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन किया।
  • गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
रीवा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की पहचान एएसआई मनभरन दीपांकर की पत्नी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया था भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई मनभरन दीपांकर की पत्नी ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। बताया गया है कि महिला लंबे समय से पेट की बीमारी से परेशान थीं। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।

परिजनों ने जब महिला को अचेत अवस्था में देखा तो उन्हें तत्काल संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (एसजीएमएच) ले जाया गया। यहां गंभीर हालत में उनका उपचार शुरू किया गया, लेकिन उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

महिला की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जहरीले पदार्थ के सेवन के पीछे क्या कारण रहे, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

परिवार में छोटे बच्चे भी हैं

बताया गया है कि मृतका के छोटे बच्चे भी हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

संपादकीय लेखक एवं रिपोर्टर
सत्यापित रिपोर्टर
द सिटी एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क
संपादकीय न्यूज़ डेस्क • The City Express

द सिटी एक्सप्रेस (The City Express) का केंद्रीय संपादकीय न्यूज़ डेस्क। मध्य प्रदेश, विंध्य, बुंदेलखंड और देश-दुनिया की ताज़ा, तथ्यपरक और निष्पक्ष ख़बरों का सत्यापित केंद्र।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

खुला मंच
इस खबर पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सबसे पहले अपनी राय साझा करें!

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें

8 खबरें प्रदर्शित

मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें

और देखें >

📍मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से समाचार (District Dispatches)

आस-पास के जिले

सतना की बड़ी खबरें

सतना का पूरा पेज >

मऊगंज की बड़ी खबरें

मऊगंज का पूरा पेज >

मैहर की बड़ी खबरें

मैहर का पूरा पेज >

सीधी की बड़ी खबरें

सीधी का पूरा पेज >

भोपाल की बड़ी खबरें

भोपाल का पूरा पेज >

इंदौर की बड़ी खबरें

इंदौर का पूरा पेज >