रीवा। रीवा और भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस के यात्रियों को इन दिनों देरी का सामना करना पड़ रहा है। बीना और आगासौद रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और ट्रैक से जुड़े काम के चलते ट्रेन का रूट बदला गया है। इसके कारण रेवांचल एक्सप्रेस को नियमित मार्ग के बजाय जबलपुर, इटारसी और कटनी होकर चलाया जा रहा है। रीवा पहुंचने में ट्रेन करीब दो घंटे की देरी से पहुंची।

रेलवे के काम के चलते अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रेवांचल एक्सप्रेस का बदला हुआ मार्ग 8 से 14 अक्टूबर तक निर्धारित है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस और रेलवे की ताजा सूचना जरूर देखनी चाहिए।