OPPO ने भारत में K14 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ, रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्थिर Performance और मजबूत Build के साथ पेश किया है। OPPO K14 5G की शुरुआती कीमत ₹17,999 रखी गई है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 45W SUPERVOOC चार्जिंग और 120Hz Refresh Rate वाला डिस्प्ले दिया गया है।

OPPO K14 5G की कीमत और वेरिएंट

OPPO K14 5G को भारत में तीन RAM और Storage Configurations में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹17,999 है। 6GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹19,999 और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹21,999 रखी गई है।