टिकटॉक की पैरेंट कंपनी ByteDance के संस्थापक झांग यिमिंग एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। Bloomberg Billionaires Index के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 105 अरब डॉलर से अधिक हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय कारोबारी गौतम अदाणी को पीछे छोड़ दिया है।

झांग यिमिंग की संपत्ति में यह उछाल ByteDance की बढ़ती वैल्यूएशन और कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कारोबार से जुड़ा है। ByteDance ने TikTok और Douyin जैसे बड़े Consumer Platforms के साथ AI के क्षेत्र में भी अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं। कंपनी के Doubao Chatbot और Seedance जैसे AI Products को लेकर निवेशकों की रुचि बढ़ी है।