केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA/DR) में बढ़ोतरी को लेकर इंतजार ख़त्म हुआ। 28 अक्टूबर 2026 को DA में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की खबरें सामने आई हैं। अप्रैल 2026 में घोषित पिछली बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हुआ था।
प्रस्तावित 3 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी की मंजूरी मिल गई है, जिससे DA की दर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गयी है। हालांकि, इसे फिलहाल संभावित बढ़ोतरी के रूप में ही देखना चाहिए। कर्मचारियों को नई दर, लागू होने की तारीख और एरियर के भुगतान के बारे में अंतिम जानकारी सरकार के आधिकारिक आदेश से ही मिलेगी।
DA Hike 2026: क्या महंगाई भत्ता 63% हो गया?
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जनवरी 2026 से लागू महंगाई भत्ते की दर 60 प्रतिशत है। केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में DA में 2 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिसके बाद यह दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई थी।
जुलाई 2026 से लागू होने वाली अगली छमाही की बढ़ोतरी को लेकर 3 प्रतिशत अंक का अनुमान लगाया जा रहा था। ऐसा होने पर DA 63 प्रतिशत हो जाएगा। जिसे केबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
₹18,000 बेसिक सैलरी पर कितना बढ़ सकता है DA?
केंद्र सरकार DA में 3 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी करके इसे 60 प्रतिशत से 63 प्रतिशत मंजूर किया है, जिससे देश भर के 48 लाख कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर महंगाई भत्ते में बदलाव होगा। उदाहरण के लिए, ₹18,000 बेसिक पे वाले कर्मचारी के लिए गणना इस तरह होगी:
- मौजूदा DA दर: 60 प्रतिशत
- मौजूदा मासिक DA: ₹10,800
- संभावित नई दर: 63 प्रतिशत
- 63 प्रतिशत पर मासिक DA: ₹11,340
- संभावित अतिरिक्त DA: ₹540 प्रति माह
यह गणना 3 प्रतिशत अंक की संभावित बढ़ोतरी पर आधारित है।
₹56,100 बेसिक पे वालों की सैलरी पर कितना असर होगा?
अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक पे ₹56,100 है और DA 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत होता है, तो 3 प्रतिशत अंक के अंतर के हिसाब से मासिक महंगाई भत्ते में ₹1,683 की बढ़ोतरी होगी।
- बेसिक पे: ₹56,100
- 60 प्रतिशत DA: ₹33,660 प्रति माह
- 63 प्रतिशत DA पर: ₹35,343 प्रति माह
- संभावित अंतर: ₹1,683 प्रति माह
DA एरियर कब मिलेगा?
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA संशोधन आमतौर पर साल में दो बार किया जाता है। जनवरी और जुलाई की छमाही के लिए संशोधन लागू हो सकता है, जबकि घोषणा बाद में की जा सकती है। यदि जुलाई 2026 से प्रभावी नई दर को सरकार मंजूरी देती है, तो पात्र कर्मचारियों को पिछली अवधि का एरियर मिल सकता है।
हालांकि, अभी एरियर के भुगतान की तारीख, भुगतान की अवधि और रकम की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। इसलिए जुलाई, अगस्त और सितंबर या अन्य महीनों का एरियर निश्चित रूप से अगली सैलरी के साथ मिलने का दावा नहीं किया जा सकता।
पेंशनभोगियों को DR बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा?
केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को महंगाई राहत यानी Dearness Relief (DR) दी जाती है। DA में संशोधन के साथ पेंशनभोगियों की DR दर में भी बदलाव किया गया है। यदि जुलाई 2026 की अगली किस्त को मंजूरी मिलती है, तो पात्र पेंशनभोगियों को भी इसका लाभ मिल सकता है।
DA की गणना कैसे होती है?
महंगाई भत्ते का संशोधन औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी All India Consumer Price Index for Industrial Workers (AICPI-IW) से जुड़े आंकड़ों के आधार पर तय फॉर्मूले के अनुसार किया जाता है। इसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करने में कर्मचारियों की मदद करना है।