सतना। मध्य प्रदेश में ग्रामीण आबादी क्षेत्र की संपत्तियों के अधिकार अभिलेखों के नि:शुल्क निष्पादन और पंजीयन का अभियान 17 सितंबर 2026 से शुरू हो गया है। ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026’ के तहत पात्र ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन पर स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क हितग्राहियों से नहीं लिया जाएगा। सतना जिले में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार आठ तहसीलों की 56,821 संपत्तियां इस प्रक्रिया के दायरे में हैं।

प्रदेश स्तर पर इस अभियान के तहत करीब 50 लाख निजी संपत्तियों के अधिकार अभिलेखों का नि:शुल्क पंजीयन किया जाना है। राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को इंदौर से की गई है। पंचायत और ग्राम स्तर पर शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों की पंजीयन प्रक्रिया पूरी कराने की व्यवस्था की गई है।