हरतालिका तीज के अवसर पर इंदौर के राजवाड़ा में लोक संस्कृति मंच की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात में शुरू हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां पहुंचीं। राजवाड़ा परिसर शिव-पार्वती की भक्ति से जुड़े भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय नजर आया।

भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक गन्नू महाराज ने शिव-पार्वती की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। उनके साथ अन्य कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भजनों के दौरान महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की।